फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाई पेयजल योजना

ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाई पेयजल योजना

Tue, 12 Mar 2019 09:42 PM IST
Vijay Lakshmi विजय लक्ष्मी
Updated Tue, 12 Mar 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाई पेयजल योजना
line pipe - फोटो : amarujala

विज्ञापन
उत्तरकाशी। हर छोटी बड़ी मांग के लिए सरकार का मुंह ताकने के बजाय यदि लोग स्वयं दृढ़निश्चय करें, तो मुश्किल काम भी आसान हो जाता है। ग्रामीणों ने महज साढ़े तीन लाख से छह माह के भीतर स्रोत से दो किमी लंबी पाइप लाइन और बीस हजार लीटर क्षमता के टैंक का निर्माण किया।
भटवाड़ी ब्लाक के जखोल गांव के लिए सरकार की ओर से दो पेयजल योजनाएं बनी है, लेकिन इसमें से एक योजना का पानी टेस्ट में फेल हो गया और दूसरी पर पर्याप्त नहीं है। अपनी रोजमर्रा की जरूरत के साथ ही मवेशियों के लिए महिलाओं को करीब दो किमी दूर से पानी ढोना पड़ता था। मां दुर्गा ग्राम कृषक समिति की अध्यक्ष कुसुमलता रमोला ने क्षेत्र में काम कर रही रिलायंस फाउंडेशन को प्रस्ताव दिया। फाउंडेशन ने निर्माण सामग्री मुहैया कराने पर सहमति जताई, तो ग्रामीण श्रमदान के लिए आगे आए। ग्रामीणों ने पेयजल स्रोत से करीब डेढ़ किमी पाइप लाइन बिछाने के साथ ही यहां बीस हजार लीटर क्षमता के टैंक का निर्माण किया। टैंक से आगे पाइप बिछाकर अब हर छानी तक 24 घंटे पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। समिति की अध्यक्ष कुसुमलता एवं कोषाध्यक्ष दिनेश ने बताया कि पेयजल योजना निर्माण के बाद अब इसकी देखरेख एवं संचालन की योजना बनाई गई है। पानी का उपयोग करने वाला प्रत्येक परिवार प्रतिमाह 30 रुपये समिति को देगा। साथ ही योजना निर्माण से पूर्व गांव के सभी 50 परिवारों से 200-200 रुपये समिति के खाते में जमा कराए गए हैं। जखोल गांव निवासी प्रेमदेई, जगदंबा देवी, विजयलक्ष्मी, सुरमा देवी, उर्मिला देवी, जसमिला देवी ने कहा कि पेयजल योजना निर्माण से पानी ढोने की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


जखोल की महिलाओं ने छानियों तक पानी पहुंचाने का प्रस्ताव दिया था। फाउंडेशन ने इसी शर्त पर निर्माण सामग्री उपलब्ध करायी कि ग्रामीण स्वयं श्रमदान करेंगे। फाउंडेशन ने इसी तरह का सफल प्रयास भटवाड़ी प्रखंड के जामक गांव में भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमलेश गुरुरानी, परियोजना प्रबंधक रिलायंस फाउंडेशन उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed