फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   जिले में 2,21,092 मतदाता करेंगे लोकसभा चुनाव में मताधिकार का प्रयोग

जिले में 2,21,092 मतदाता करेंगे लोकसभा चुनाव में मताधिकार का प्रयोग

Mon, 11 Mar 2019 09:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
जिले में 2,21,092 मतदाता करेंगे लोकसभा चुनाव में मताधिकार का प्रयोग
उत्तरकाशी। जनपद में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले की तीनों विधानसभाओं में कुल 2,21,092 मतदाताओं के लिए 520 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही पैनी नजर रखने के लिए 18 फ्लाइंग स्क्वाड सहित 33 टीमें बनायी गई हैं।
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद पत्रकारों से मुलाकात में डीएम डा.आशीष चौहान ने बताया कि जिले की तीनों विधानसभाओं पुरोला, यमुनोत्री एवं गंगोत्री में कुल 1,14,048 पुरुष तथा 1,07,044 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 3454 दिव्यांग मतदाताओं को पोलिंग बूथों तक पहुंचाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। जिले में कुल 3248 सर्विस मतदाता हैं। डीएम ने बताया कि जनपद में कुल 520 मतदान केंद्रों पर 531 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए जिले में 18 फ्लाइंग स्क्वाड के साथ ही 9 स्टेटिक सर्विलांस टीम और तीन वीडियो सर्विलांस टीम तैनात की गई हैं। प्रत्याशियों एवं दलों के चुनाव खर्च पर नजर रखने के लिए तीन ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे। डीएम ने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, सूचना अधिकारी गोविंद बिष्ट आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed