फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   दारगढ़ गांव में गहराया पेयजल संकट

दारगढ़ गांव में गहराया पेयजल संकट

Sun, 10 Mar 2019 10:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
दारगढ़ गांव में गहराया पेयजल संकट
चिन्यालीसौड़। गर्मियों का मौसम आने से पहले ही क्षेत्र के गांवों में पेयजल संकट गहराने लगा है। ग्राम पंचायत सूरी के दारगढ़ गांव में बीते एक पखवाड़े से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बावजूद जल संस्थान द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से ग्रामीणों में रोष है। गांव के सोबन दास, जगबीर सिंह रावत, अमोल रावत आदि ने बताया कि गांव में बीते 15 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरत के लिए गांव से दो किमी दूर स्थित जौला तोक से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। इस संबंध में जल संस्थान को कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं की गई, तो वे जल संस्थान के दफ्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed