फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   श्रीनगर कश्मीर के लाल चौक पर फहराया गया तिरंगा

श्रीनगर कश्मीर के लाल चौक पर फहराया गया तिरंगा

Sun, 10 Mar 2019 10:34 PM IST
Vijay Lakshmi विजय लक्ष्मी
Updated Sun, 10 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर कश्मीर के लाल चौक पर फहराया गया तिरंगा
Film shoot - फोटो : amarujala
उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बन रही फिल्म की शूटिंग का रविवार को समापन हो गया है। शूटिंग के अंतिम दिन निर्देशक ओमंग कुमार ने अभिनेता विवेक ओबेराय व अन्य कलाकारों के साथ वर्ष 1992 में कश्मीर के लाल चौक पर हुए घटनाक्रम के दृश्यों का फिल्मांकन किया, जिसमें साठ से अधिक स्थानीय युवाओं को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन

फिल्म के लोकल लाइन प्रोड्यूसर नितिन पुंडीर ने बताया कि रविवार को सबसे पहले तिरंगा यात्रा का दृश्य फिल्माया गया, जिसके बाद हर्षिल के मुख्य चौराहे में कश्मीर के लाल चौक का सेट तैयार कर वहां नरेंद्र मोदी व मुरली मनोहर जोशी के तिरंगा फहराने का दृश्य शूट किया गया। इस बीच हर्षिल पुल पर 1992 की यात्रा के दौरान हुए आतंकी हमले के एक्शन सीन भी फिल्माए गए। इसके अलावा मोदी के आध्यात्मिक जीवन से जुड़े कुछ अन्य दृश्यों की भी शूटिंग की गई। उन्होंने बताया कि शूटिंग शेड्यूल का समापन होते ही सभी कलाकारों व क्रू मेंबर द्वारा भारत माता की जय के नारे लगाए गए। इस अवसर पर अभिनेता विवेक ओबेराय, उनके पिता सुरेश ओबेराय व निर्देशक ओमंग कुमार ने जिला प्रशासन, सेना व स्थानीय ग्रामीणों का आभार प्रकट किया। यह सभी कलाकार सोमवार सुबह हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां से वह मुंबई जाएंगे।
विज्ञापन


शाकाहारी भोजन कर रही फिल्म यूनिट
उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म को हर स्तर से सटीक रखने के लिए निर्देशक ओमंग कुमार कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अभिनेता विवेक ओबेराय के मेकअप से लेकर शूटिंग लोकेशन के सेट डिजाइन तक हर एक चीज को बारीकी से परखा जा रहा है। यहां तक की पीएम मोदी के जीवन को चरितार्थ करने के लिए निर्देशक ने पूरी यूनिट को फिल्म के रिलीज होने तक शुद्ध शाकाहारी भोजन खाने के निर्देश दिए हैं, जिसके चलते अभिनेता विवेक ओबेराय, उनके पिता सुरेश ओबेराय व पांच दर्जन से अधिक अन्य सभी क्रू मेंबरों को शाकाहारी भोजन ही परोसा जा रहा है। लोकल लाइन प्रोड्यूसर नितिन पुंडीर ने बताया कि जीएमवीएन गेस्ट हाउस में ठहरे अभिनेता को स्थानीय दाल व सब्जी परोसी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म के कई दृश्यों में दिखाई देंगे स्थानीय युवक
उत्तरकाशी। फिल्म के लिए हर्षिल में फिल्माए गए विभिन्न दृश्यों में स्थानीय युवाओं को भी काम करने का मौका दिया गया। स्थानीय ग्रामीण युवाओं के साथ ही जिला मुख्यालय से भी बड़ी संख्या में हर्षिल पहुंचे युवकों ने फिल्म के दृश्यों में पत्रकार, सेना एवं बीएसएफ के जवान तथा प्रदर्शनकारियों का रोल निभाया। फिल्म के एक दृश्य में बीएसएफ के मेजर का रोल मिलने पर उत्तरकाशी के माधव जोशी काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed