{"_id":"5c83e232bdec22145a0e97fd","slug":"155214708810-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाच्छादित वादियां देखने पहुंचने लगे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाच्छादित वादियां देखने पहुंचने लगे पर्यटक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। बर्फबारी के बाद अब खिली धूप के साथ खुशगवार हुए मौसम में हिमाच्छादित वादियों का नजारा देखने के लिए पर्यटक उत्तरकाशी पहुंचने लगे हैं। धराली और जांगला के बीच आए चांगथांग ग्लेशियर के हिमखंड को काटकर बनाई गई सड़क के बीच से गुजरना पर्यटकों में रोमांच पैदा कर रहा है।
इस बार ऊंचाई वाले हिस्सों में रुक-रुक कर हो रहे हिमपात से यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम समेत समुद्र सतह से ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाके बर्फ से पटे हैं, जबकि बीते कुछ दिनों से चटक धूप के चलते मैदानी इलाकों में तापमान में इजाफा होने से गर्मी का अहसास होने लगा है। ऐसे में हिमाच्छादित वादियों का नजारा देखने के लिए पर्यटक इस ओर रुख कर रहे हैं। भारी बर्फबारी के बावजूद इस बार बीआरओ के जवानों ने गंगोत्री हाईवे पर अधिकांश समय यातायात सुचारु रखने में सफलता हासिल की।
बीते माह धराली और जांगला के बीच चांगथांग ग्लेशियर का हिमखंड आने के कारण गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध हुआ था। बीआरओ ने हिमखंड काटकर यातायात सुचारु किया। बीते दिन गंगोत्री धाम की सैर कर लौटे दिल्ली के ओम सोनी, रतन सोनी, सीमा, सरिता, नेहा आदि पर्यटक यहां की हिमाच्छादित वादियों से अभिभूत नजर आए। उन्हें यहां ताजा बर्फबारी देखने का मौका भी मिला। दल के साथ गए वेयर ईगल्स डेयर एजेंसी के संचालक तिलक सोनी ने बताया कि यदि तापमान में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ और हिमखंड से छेड़छाड़ नहीं की गई, तो शुरूआती यात्रा सीजन तक पर्यटक चांगथांग ग्लेशियर का हिमखंड सड़क पर ही दिखाई देगा।