फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   मोदी पर बन रही फिल्म की शूटिंग शुरू

मोदी पर बन रही फिल्म की शूटिंग शुरू

Sat, 09 Mar 2019 09:34 PM IST
Vijay Lakshmi विजय लक्ष्मी
Updated Sat, 09 Mar 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
मोदी पर बन रही फिल्म की शूटिंग शुरू
shooting - फोटो : amarujala
उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक के हर्षिल और धराली गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बन रही फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। आठ से 10 मार्च तक चलने वाली शूटिंग में मोदी के आध्यात्मिक जीवन के दृश्यों को फिल्माया जा रहा है। बॉलीवुड निर्देशक ओमंग कुमार द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी पर फिल्म बनाई जा रही है। गुजरात, दिल्ली और देहरादून में शूटिंग पूरी करने के बाद अब फिल्म की पूरी यूनिट उत्तरकाशी पहुंची है। हर्षिल व धराली गांव में विगत आठ मार्च से मोदी के आध्यात्मिक जीवन पर आधारित दृश्यों का फिल्मांकन किया जा रहा है। यूनिट के लोकल लाइन प्रोड्यूसर नितिन पुंडीर ने बताया कि शूटिंग के पहले दिन पीएम की भूमिका निभा रहे अभिनेता विवेक ओबेराय और उनके पिता व मोदी के आध्यात्मिक गुरु दयानंद गिरी की भूमिका निभा रहे सुरेश ओबेराय के साथ हर्षिल गांव में कुछ दृश्य फिल्माए गए, जिसके तहत गांव के निकट बनाई गई एक गुफा में नरेंद्र मोदी को ध्यान करते दिखाया गया, जबकि शनिवार को धराली गांव स्थित कल्प केदार मंदिर में पूजा अर्चना के दृश्य फिल्माए गए। इसके अतिरिक्त हिमालय के प्राकृतिक सौंदर्य व स्थानीय ग्रामीण जीवन से जुड़े कई अन्य दृश्यों को भी फिल्माया गया।
विज्ञापन


लाल चौक में तिरंगा फहराएंगे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बन रही बायोपिक की शूटिंग के दौरान उनके जीवन के सबसे बड़े एतिहासिक घटनाक्रम को भी फिल्माया गया। वर्ष 1992 में भाजपा ने आतंकवादियों को चुनौती देते हुए जम्मू कश्मीर के लाल चौक में 26 जनवरी को तिरंगा फहराने का एलान किया था, जिसके तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से एकता यात्रा शुरू की गई थी। भाजपा नेताओं को डराने के लिए आतंकवादियों ने ग्रेनेड के धमाके भी किए थे, लेकिन तमाम चेतावनी के बावजूद मोदी ने अन्य नेताओं के साथ श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया। मोदी के जीवन के इस अहम घटनाक्रम की शूटिंग भी हर्षिल में की जा रही है, जिसके लिए शनिवार देर शाम को मुख्य कलाकारों ने कई स्थानीय युवाओं ने साथ मिलकर धराली व हर्षिल क्षेत्र में मशाल जुलूस निकाला। जबकि ध्वज फहराने का दृश्य रविवार को हर्षिल चौक में फिल्माया जाएगा।
विज्ञापन


हर्षिल की सौंदर्य से हुए अभिभूत
हर्षिल व धराली में फिल्म की शूटिंग करने पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेराय, सुरेश ओबराय व निर्देशक ओमंग कुमार आदि कलाकार यहां के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत है। कलाकारों ने कहा कि दुनिया के कई देशों में शूटिंग करने के बावजूद उन्हें हर्षिल से अधिक खूबसूरत गांव कहीं नहीं दिखा है। अगर शासन प्रशासन द्वारा यहां बुनियादी सुविधाएं जुटाए, तो बॉलीवुड के निर्देशक व कलाकार स्विट्जरलैंड जाने के बजाय शूटिंग के लिए यहीं आ सकते हैं। हालांकि ताजा बर्फबारी व सड़क पर पाला जमा होने के कारण कलाकार चाह कर भी गंगोत्री धाम के दर्शन नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने भविष्य में धाम के दर्शन करने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म
उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बन रही बायोपिक फिल्म आगामी पांच अप्रैल को पूरे देश भर के सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म के लोकल लाइन प्रोड्यूसर नितिन पुंडीर ने बताया कि फिल्म की करीब 80 प्रतिशत से अधिक शूटिंग पूरी हो चुकी है। कुछ अंतिम दृश्यों की शूटिंग व मुंबई में फिल्म की एडिटिंग करने के बाद पांच अप्रैल को फिल्म रिलीज कर दी जाएगी। इससे पहले 27 मार्च को फिल्म का टीजर भी लांच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed