{"_id":"5c829847bdec221414547479","slug":"155206262913-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दिए यात्रा रूटों की व्यवस्थाओं को चाकचौबंद करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दिए यात्रा रूटों की व्यवस्थाओं को चाकचौबंद करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। आगामी चारधाम यात्रा से पूर्व यात्रा रूटों की समीक्षा को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें डीएम डा. आशीष चौहान ने संबंधित विभागों से यात्रा रूटों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
बीते सालों में हुई दुर्घटनाओं को देखते हुए उन्होंने गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे सहित अन्य प्रमुख मार्गों की मरम्मत करने को कहा। साथ ही दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में पैरापिट, क्रैश बैरियर, सूचना पट आदि लगाने के भी निर्देश दिए। नियमित अभियान चलाकर ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए। डीएम ने यात्रा सीजन के दौरान गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित सभी प्रमुख पड़ावों में सफाई व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया। बैठक में एसपी पंकज भट्ट, सीडीओ प्रशांत आर्य, अधिशासी अभियंता जल संस्थान बीएस डोगरा, लोनिवि एसके गर्ग, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, जिला विकास अधिकारी संजय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी गोपाल सिंह मटूड़ा, परियोजना निदेशक आरएस रावत आदि मौजूद रहे।