फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   महिलाओं को किया उनके अधिकारों एवं सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक

महिलाओं को किया उनके अधिकारों एवं सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक

Fri, 08 Mar 2019 09:58 PM IST
Vijay Lakshmi विजय लक्ष्मी
Updated Fri, 08 Mar 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं को किया उनके अधिकारों एवं सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक
prize - फोटो : amarujala

विज्ञापन
उत्तरकाशी/पुरोला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस मौके पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी षणमुगम, डीएम डा. आशीष चौहान, एसपी पंकज भट्ट, सीडीओ प्रशांत आर्य, एडीएम हेमंत वर्मा, एसडीएम देवेंद्र नेगी, अनुराग आर्य, पूरण सिंह राणा, नमामि बंसल आदि मौजूद रहे।
रिलायंस फाउंडेशन द्वारा डुंडा ब्लॉक के पटारा, भटवाड़ी ब्लॉक के द्वारी गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें फाउंडेशन के कमलेश गुरुरानी ने स्वास्थ्य, शिक्षा व स्वरोजगार के माध्यम से समाज में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी अनुपमा बिष्ट, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान एसबीआई के प्रमोद कुमार, ग्राम विकास अधिकारी सुनील अग्निहोत्री ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में ललिता देवी, अमरा देवी, उषा नेगी, रिंकी देवी आदि शामिल हुईं। हिमालयी पर्यावरण शिक्षा संस्थान मातली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से जुड़ी महिला किसानों को विभिन्न जानकारियां दी गई। इस अवसर पर हिमला डंगवाल, पवना नौटियाल, प्रेमा बधानी, शीला देवी, जशोदा देवी, शैलेंद्री देवी, संगीता देवी, अजय उनियाल, सुरेश भाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर पुरोला व मोरी तहसील मुख्यालय पर शैलजा महासंघ एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें रवाईं क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई महिलाओं को नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से महिला अधिकारों एवं समाज में फैल रही कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर रेखा नौटियाल, गीता पंवार, शांति भंडारी, मीना सेमवाल, विमला चौहान, सुमित्रा चौहान, सुनिता रावत आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल ने मैती अभियान के तहत नवदंपतियों के हाथों फलदार पौधों का रोपण कराया। नवदंपति नरेश व शिल्पी, करन व किरन तथा नवनीत एवं सरसा ने फलदार पौधे रोपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed