फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   खेतों की चकबंदी कर गौरा देवी ने तैयार किया खेती-बागवानी से स्वरोजगार का मॉडल

खेतों की चकबंदी कर गौरा देवी ने तैयार किया खेती-बागवानी से स्वरोजगार का मॉडल

Thu, 07 Mar 2019 10:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
खेतों की चकबंदी कर गौरा देवी ने तैयार किया खेती-बागवानी से स्वरोजगार का मॉडल
बड़कोट (उत्तरकाशी)। सरकारी फाइलों व भाषणों तक सिमटे पर्वतीय क्षेत्रों की महिलाओं के सशक्तीकरण के स्वप्न को डख्याटगांव की गौरा देवी धरातल पर साकार कर रही है। 60 वर्षीय निरक्षर महिला लगन व कड़ी मेहनत के बल पर आज बागवानी से लाखों रुपये की आमदनी कर रही है।
विज्ञापन

डख्याटगांव निवासी अवतार सिंह जयाड़ा अपनी पत्नी गौरा देवी के साथ खेतीबाड़ी करके परिवार का भरण पोषण करते थे, जबकि उनका इकलौता बेटा भूपेंद्र टैक्सी चलाता था, लेकिन 12 साल पहले बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। बेटे की मौत ने पिता का हौसला तोड़ दिया। बुजुर्ग दंपति के लिए अपनी दो बहुओं, 6 पोतियों व दो पोतों समेत भरेपूरे परिवार का पेट पालना मुश्किल हो गया। इन हालात में गौरा देवी ने आगे बढ़कर परिवार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली। इसके लिए उन्होंने खेतीबाड़ी को हथियार बनाते हुए सबसे पहले अपने बिखरे हुए खेतों की चकबंदी की। अपनी सुविधाजनक बिखरी हुई जमीन का संटवारा कर दूरस्थ कंडारा तोक में करीब 70 नाली का चक तैयार किया, जहां पारंपरिक फसलों की खेती के साथ ही उन्होंने आडू, प्लम, बादाम, खुमानी, नींबू आदि की बागवानी भी शुरू की। आय बढ़ाने के लिए गौरा देवी ने पशुपालन भी शुरू किया। पशुओं के लिए चारापत्ती एकत्र करने में लगने वाले समय व मेहनत बचाने के लिए उन्होंने बांज, बुरांस आदि चारापत्ती के पेड़ भी अपनी जमीन पर उगाए।
विज्ञापन

कई सालों के कड़े संघर्ष के दम पर गौरा देवी आज अपनी करीब 80 नाली जमीन पर खेती बागवानी व पशुपालन से सालाना लाखों की आय अर्जित कर रही हैं, जिससे वह परिवार की तमाम जरूरतें पूरा करने के साथ ही अपने पोती-पोतों को उच्च शिक्षा भी दिला रही है। पारिवारिक मोर्चे में सफलता हासिल करने के साथ ही गौरा देवी सामाजिक सरोकारों से भी निरंतर जुड़ी हुई हैं। क्षेत्र में शराबबंदी आंदोलन हो या महाविद्यालय के भवन निर्माण की मांग, सभी मोर्चों पर उन्होंने आंदोलनों का नेतृत्व किया। व्यवहारिक ज्ञान और स्वयं को साबित करने का ही परिणाम है कि नाम लिखने भर की साक्षर गौरा देवी बड़कोट डिग्री कालेज में अभिभावक शिक्षक संघ की अध्यक्ष हैं। गौरा देवी के जज्बे और विपरीत हालात से जूझने की प्रवृत्ति के चलते क्षेत्र में उन्हें ‘लोखर की बिटमाण’ (लोहा महिला) के नाम से पुकारते हैं। गौरा देवी का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में तमाम दुश्वारियां हैं, तो प्रकृति ने यहां जमकर नेमतें भी बिखेरी हैं। दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ मेहनत की जाए, तो अच्छे परिणाम मिलना निश्चित है। पलायन करके शहरों की ओर जाने से बेहतर है कि अपने गांवों में ही मेहनत कर आजीविका के साथ ही सुख सुविधा के साधन जुटाए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed