फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   मवेशियों की जान पर भारी पड़ रही ठंड

मवेशियों की जान पर भारी पड़ रही ठंड

Thu, 07 Mar 2019 10:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
मवेशियों की जान पर भारी पड़ रही ठंड
उत्तरकाशी। इस बार बर्फबारी जल, जंगल, जमीन के लिए फायदेमंद माना जा रहा है, लेकिन हिमाच्छादित इलाकों में पालतू व लावारिस मवेशियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।
विज्ञापन

हर्षिल घाटी में अब भी खेत, बागीचे, चरागाहों में कई फीट बर्फ जमी है। पहले मोरी, यमुनोत्री एवं गंगोत्री घाटी में ग्रामीण जाड़ों में अपने व मवेशियों के लिए एक माह के पर्याप्त भोजन की व्यवस्था करते थे और फिर मौसम खुलने पर मवेशियों को चरागाह में छोड़कर या पेड़ों से पत्तियों का चारा जुटाते थे। इस बार बर्फबारी का सिलसिला निरंतर जारी रहने से यह मौका नहीं मिला। अब ग्रामीण दूध देने वाले मवेशियों को पहले से जमा चारा खिला रहे हैं, लेकिन दूध न देने वाली गाय, बैल, बछड़े व बछिया को बाहर खुले में छोड़ दिया है। सुक्की के मोहन सिंह, झाला के जयपाल सिंह, जसपुर के सोनू रौतेला, हर्षिल के डा. नागेंद्र रावत का कहना है कि पशुपालन विभाग भले ही पैसा ले, लेकिन गोवंशीय मवेशियों को बचाने के लिए उन्हें भूसा भेली आदि चारा क्षेत्र के किसानों को उपलब्ध कराना चाहिए। सदस्य राज्य पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्य चंद्र सिंह का कहना है कि इस संबंध में मुख्य सचिव एवं पशुपालन सचिव से वार्ता की है। प्रशासन को भी गांवों में सर्वे कर मृत एवं लावारिस मवेशियों की संख्या पता करने के साथ ही सर्दियों में चारा प्रबंधन को लेकर प्रधानों से मिलकर उचित योजना बनानी चाहिए।
विज्ञापन

सर्दियों में हिमाच्छादित क्षेत्रों में चारे की समस्या को देखते हुए भटवाड़ी और मोरी के पशु अस्पतालों में 250-250 भूसा भेली उपलब्ध कराई गई है। 102 रुपये प्रति भेली की दर से यह ग्रामीणों को दी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. प्रलयंकर नाथ, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed