{"_id":"5c6ade2abdec221239762753","slug":"155050766720-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को किया मतदान के प्रति जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को किया मतदान के प्रति जागरुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। मतदान के प्रति युवाओं में जागरूकता फैलाने के लिए सोमवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता मेले का आयोजन किया गया। पीजी कालेज के पुरीखेत परिसर में आयोजित मेले में छात्र छात्राओं को नुक्कड़ नाटक, रंगोली, गीत आदि गतिविधियों के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक किया गया, जबकि जिला निर्वाचन विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉलों में छात्रों को फार्म 6, ईवीएम, वीवीपैट आदि मतदान संबंधी जानकारी भी दी गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डा. आशीष चौहान ने सभी युवाओं को मतदान की शपथ दिलाते हुए सभी से लोकतंत्र के इस पर्व में शामिल होने की अपील की। मेला परिसर में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में गोस्वामी गणेश दत्त इंटर कालेज के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर एसपी पंकज भट्ट, मुख्य नोडल अधिकारी प्रशांत आर्य, नोडल अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, सहायक नोडल अधिकारी वीणा त्रिपाठी, हेमलता पांडे आदि मौजूद रहे।