फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   यमुनोत्री में पुल निर्माण के लिए बजट हुआ स्वीकृत

यमुनोत्री में पुल निर्माण के लिए बजट हुआ स्वीकृत

Sat, 08 Dec 2018 10:21 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
यमुनोत्री में पुल निर्माण के लिए बजट हुआ स्वीकृत

विज्ञापन
बड़कोट (उत्तरकाशी)। यमुनोत्री धाम में आपदा में ध्वस्त मंदिर को जोड़ने वाले पुल के पुनर्निर्माण के लिए लोनिवि को 95 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया गया है, जबकि यमुनोत्री हाईवे के लिए नासूर बने ओजरी डबरकोट वाले हिस्से में वैकल्पिक सड़क निर्माण के लिए आठ करोड़ की डीपीआर स्वीकृति के लिए शासन को भेजी गई है।

क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बीते दो यात्रा सीजन से यमुनोत्री हाईवे पर नासूर बने ओजरी डबरकोट स्लिप जोन को लेकर भी सरकार सजग है। इस हिस्से में वैकल्पिक सड़क तैयार करने के लिए जिले से आठ करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई है। इसे शीघ्र स्वीकृत कराकर अगले यात्रा सीजन में यहां सुरक्षित एवं सुगम यातायात के इंतजाम किए जाएंगे। बड़कोट नगर में पेयजल समस्या को लेकर विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने यमुना नदी से पंपिंग योजना तैयार करने की घोषणा की है। इसके लिए शीघ्र बजट उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed