फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   आईटीबीपी ने मेडिकल कैंप लगाकर किया 9

आईटीबीपी ने मेडिकल कैंप लगाकर किया 9

Sat, 08 Dec 2018 10:21 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
आईटीबीपी ने मेडिकल कैंप लगाकर किया 9

विज्ञापन
उत्तरकाशी। आईटीबीपी 12वीं वाहिनी मातली की ओर से सिविक एक्शन प्लान के तहत श्रीकोट एवं कुराह गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर मवेशियों का उपचार किया। हिमवीरों ने मातली गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर कचरा नष्ट किया।

सिविक एक्शन प्लान के तहत आईटीबीपी 12वीं वाहिनी द्वारा जिले के विभिन्न गांवों में निशुल्क मेडिकल कैंप लगाकर ग्रामीणों और मवेशियों का उपचार किया जा रहा है। पशु चिकित्सा अधिकारी डा. ऋतु शर्मा एवं पशु चिकित्सालय श्रीकोट में तैनात डा. ललित ने 55 मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया। सात दिसंबर को कुराह गांव में आयोजित शिविर में 43 मवेशियों का उपचार किया गया। पशु चिकित्सालय के डा. संजीव ने भी पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण में सहयोग दिया। इधर, स्वच्छता पखवाड़े के तहत आईटीबीपी 12वीं वाहिनी के हिमवीरों ने मातली गांव एवं बाजार में सफाई अभियान चलाया। कार्यवाहक सेनानी धर्मपाल सिंह रावत के नेतृत्व में 147 जवान सफाई अभियान में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed