{"_id":"5c0bf669bdec2241a533bbd9","slug":"154428788915-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल वेदर रोड बनने से संवरेगी उतराखंड की तस्वीर और तकदीर - अजय टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल वेदर रोड बनने से संवरेगी उतराखंड की तस्वीर और तकदीर - अजय टम्टा
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र पोषित योजनाओं की प्रगति का ब्योरा लिया। उन्होंने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने शनिवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सीडीओ प्रशांत आर्य ने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत जिले में 9637 रसोई गैस कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं, जबकि सौभाग्य योजना में 7890 घरों को बिजली से रोशन किया जा चुका है। दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत जिले के सभी गांवों तक बिजली पहुंचायी जा चुकी है और 513 तोकों में विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है।
ऑल वेदर रोड को उत्तराखंड के लिए अनमोल तोहफा बताते हुए उन्होंने कहा कि योजना के पूरा होने से यात्रा पर्यटन के साथ ही जैविक खेती और बागवानी पर टिकी उत्तराखंड की आर्थिकी मजबूत होगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, महामंत्री हरीश डंगवाल, ब्लाक प्रमुख चंदन पंवार, मोहन जोगिला, धर्मेंद्र पंवार, गणेश पंवार, उत्तम लाल, चंदन राणा, पवन नौटियाल, ऊषा भट्ट, देवेंद्र चौहान, विजय बलूनी, विजयपाल मखलोगा आदि मौजूद रहे।