फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   रवाईं लोक महोत्सव में दूसरे दिन रही सरनौल के पांडव एवं जोगटा नृत्य की धूम

रवाईं लोक महोत्सव में दूसरे दिन रही सरनौल के पांडव एवं जोगटा नृत्य की धूम

Sat, 24 Nov 2018 10:11 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
रवाईं लोक महोत्सव में दूसरे दिन रही सरनौल के पांडव एवं जोगटा नृत्य की धूम
नौगांव (उत्तरकाशी)। सामाजिक एवं पर्यावरणीय कल्याण समिति की ओर से आयोजित रवाईं लोक महोत्सव में दूसरे दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान सरनौल गांव के पांडव एवं जोगटा नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

नौगांव स्थित शिव मंदिर खेल मैदान में चल रहे रवाईं लोक महोत्सव में दूसरे दिन मुख्य अतिथि यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने कहा कि इस तरह के मेलों में क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति को नई पहचान मिलती है। समय-समय पर इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र में छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। समारोह में नौगांव के नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष शशिमोहन राणा ने कहा कि लोक संस्कृति को इस तरह के आयोजनों को निरंतर बढ़ावा दिया जाएगा। महोत्सव के दौरान मेला परिसर में लगे एलआईसी, कॉमन सर्विस सेंटर, दुर्गा किसान समूह आदि के स्टॉलों पर संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी लेने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन

महोत्सव में दूसरे दिन मेला मंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। सरनौल गांव के पांडव एवं जोगटा नृत्य के माध्यम से कलाकारों ने क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। दल में शामिल एक दर्जन पांडव पश्वाओं ने मंच पर जोगटा नृत्य, घोड़ी नृत्य व जागर की प्रस्तुति दी। महोत्सव में लोकगायक सीमा चौहान, निधि राणा एवं सुरेंद्र राणा की गीत एवं नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष शशिमोहन रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, ब्लाक प्रमुख रचना बहुगुणा, ज्येष्ठ उपप्रमुख प्रकाश असवाल, सकलचंद रावत, राम प्रसाद सेमवाल, राजेश रावत, सुरेश उनियाल, सीमा रावत, श्वेता बधानी, प्रेम पंचोली, नरेश नौटियाल, डा. हरदेव रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed