फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   घर के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत के बाद न्याय के लिए भटक रहा परिवार

घर के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत के बाद न्याय के लिए भटक रहा परिवार

Thu, 22 Nov 2018 10:27 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
घर के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत के बाद न्याय के लिए भटक रहा परिवार
उत्तरकाशी। दीपावली के दिन संदिग्ध परिस्थितियों में मृत ग्रामीण के परिजन न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। परिवार के इकलौता कमाऊ सदस्य की मौत के बाद उसके बूढ़े पिता और पत्नी समेत पांच नाबालिग बच्चों के भरण पोषण का संकट भी खड़ा हो गया है। परिवार ने डीएम के समक्ष न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़ प्रखंड के जोखणी गांव निवासी वीरेंद्र महंत (42) खच्चर चलाकर अपने बूढ़े पिता, पत्नी और पांच नाबालिग बच्चों का भरण-पोषण करता था। बीते 7 नवंबर को वह अपने पैसे लेने पास के गांव गया, लेकिन घर नहीं लौटा। अगले दिन जब परिजनों ने खोजबीन की तो उसका शव गुनाली गदेरे में करीब 50 मीटर नीचे पड़ा मिला। मृतक के पिता कमल सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया, लेकिन मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बुधवार को मृतक का पूरा परिवार न्याय की गुहार लेकर जिला मुख्यालय पहुंचा। यहां उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि पुलिस खाई में गिरने से मौत बता रही है, जबकि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी न तो उसके कपड़े फटे और न ही उसके शरीर पर किसी तरह के घाव आए। मृतक के पैरों में चप्पल और सिर पर टोपी भी जस की तस है। उन्होंने हत्या कर उसके शव को वहां रखे जाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...........
मामले में पुलिस को ठोस कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जा रहा है, जबकि परिवार की गरीबी की हालत को देखते हुए समाज कल्याण विभाग से मृतक के पिता की वृद्धावस्था एवं पत्नी की विधवा पेंशन के साथ ही बच्चों की छात्रवृत्ति आदि की व्यवस्था करायी जाएगी।
डा. आशीष चौहान, डीएम उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed