{"_id":"5bf59163bdec22693a665218","slug":"15428202436-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव में जिले में रहा कांग्रेस का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव में जिले में रहा कांग्रेस का दबदबा
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जनपद के पांच निकायों में से तीन अध्यक्ष पदों पर कांग्रेस तथा एक पर भाजपा और एक पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है, जबकि सभासद के 39 पदों में से कांग्रेस के हिस्से महज 8 और भाजपा के हिस्से 6 पद आए। 25 पदों पर निर्दलियों ने कब्जा किया।
जनपद के पांच निकायों में से नगर पालिका बाड़ाहाट एवं बड़कोट तथा नगर पंचायत पुरोला में कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की। इनमें से बड़कोट और पुरोला की सीट पहले भी कांग्रेस के पास थी, जबकि बीते दस सालों से निर्दलीय के कब्जे में रही बाड़ाहाट सीट पर कांग्रेस ने पहली बार जीत हासिल की है। नगर पालिका चिन्यालीसौड़ में कांग्रेस का प्रदर्शन लचर रहा। बीते चुनाव में यहां कांग्रेस का अध्यक्ष था, लेकिन इस बार यहां कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही। जबकि यहां धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।
भाजपा की बात करें तो नवगठित नौगांव नगर पंचायत में अध्यक्ष पद जीत कर भाजपा किसी तरह अपनी लाज बचा पायी। यहां सीधे मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। नगर पालिका बाड़ाहाट और नगर पंचायत पुरोला में भाजपा तीसरे स्थान पर रही। इन निकायों में प्रत्याशी चयन पर विवाद की स्थिति रही। पुरोला में भाजपा के बागी ने न सिर्फ भाजपा का गणित बिगाड़ा, बल्कि उसे तीसरे स्थान पर धकेल दिया। जबकि बाड़ाहाट में भी एक बागी प्रत्याशी के मैदान में उतरने और टिकट आवंटन से नाराज कुछ दावेदारों द्वारा प्रभावी ढंग से काम नहीं करने का खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ा। हालांकि यहां वार्ड सभासद के 11 में से सात पदों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत नगर में कांग्रेस की मजबूती की ओर इशारा कर रही है।