फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   इंडो-नेपाल वूमन एवरेस्ट एक्सपीडिशन के सदस्य सम्मानित

इंडो-नेपाल वूमन एवरेस्ट एक्सपीडिशन के सदस्य सम्मानित

Wed, 21 Nov 2018 10:39 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
इंडो-नेपाल वूमन एवरेस्ट एक्सपीडिशन के सदस्य सम्मानित
उत्तरकाशी। वर्ष 1993 में आयोजित इंडो-नेपाल वूमन एवरेस्ट एक्सपीडिशन के 25 वर्ष पूरे होने पर नई दिल्ली में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में अभियान दल की सदस्यों को पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एवं खेल मंत्री डा. एमएस गिल द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आईएमएफ के अध्यक्ष कर्नल एचएस चौहान ने बताया कि वर्ष 1993 में बछेंद्री पाल के नेतृत्व में चंद्रप्रभा एतवाल, सुमन कुटियाल, हर्षा पंवार रावत, बिमला नेगी सहित भारत व नेपाल के 18 सदस्यीय महिला दल ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफल आरोहण किया था। उस दौर में टीम की सभी सदस्यों को भारत सरकार ने राष्ट्रीय साहस पुरस्कार से भी नवाजा था। इस दौरान टीम की सदस्यों ने भी अपने अनुभव साझा कर अभियान की यादों को ताजा किया। इससे पूर्व नागपुर एडवेंचर फाउंडेशन तथा मणिपुर राज्य सरकार द्वारा भी इंडो-नेपाल वूमन एवरेस्ट एक्सपीडिशन की महिला पर्वतारोहियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed