फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   नमामि गंगे के तहत बन रही डाक्यूमेंटरी में फिल्माए हिमाच्छादित हर्षिल एवं गंगोत्री घाटी के दृश्य

नमामि गंगे के तहत बन रही डाक्यूमेंटरी में फिल्माए हिमाच्छादित हर्षिल एवं गंगोत्री घाटी के दृश्य

Wed, 21 Nov 2018 10:39 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
नमामि गंगे के तहत बन रही डाक्यूमेंटरी में फिल्माए हिमाच्छादित हर्षिल एवं गंगोत्री घाटी के दृश्य
उत्तरकाशी। लोगों को गंगा के धार्मिक, आध्यात्मिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय महत्व से अवगत कराने के लिए नमामि गंगे के तहत बनायी जा रही डाक्यूमेंटरी फिल्म में जल्द ही उत्तरकाशी गंगोत्री घाटी के सुंदर दृश्य देखने को मिलेंगे। बीते दिनों प्रख्यात बॉलीवुड एक्टर राजीव खंडेलवाल को साथ लेकर टीम ने गंगोत्री, हर्षिल और उत्तरकाशी में विभिन्न लोकेशन पर गंगा के दृश्यों का फिल्मांकन किया।
विज्ञापन

नमामि गंगे के तहत बन रहे डाक्यूमेंटरी फिल्म की शूटिंग के लिए बीते 15 नवंबर को टीम उत्तरकाशी पहुंची। टीम में प्रख्यात फिल्म एक्टर राजीव खंडेलवाल समेत दस लोग शामिल रहे। राजीव खंडेलवाल विभिन्न टीवी सीरियलों के साथ ही बॉलीवुड की ‘मिर’, ‘शैतान’, ‘साउंड ट्रैक’, ‘टेबल नंबर 21’ आदि फिल्मों तथा डाक्यूमेंटरी ‘लीजेंड ऑफ जगन्नाथ’ में काम कर चुके हैं। टीम ने उत्तरकाशी नगर के आसपास के साथ ही हिमाच्छादित हर्षिल और गंगोत्री धाम की वादियों में विभिन्न दृश्यों का फिल्मांकन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। पांच दिनों तक विभिन्न लोकेशन पर शूटिंग करने के बाद टीम मंगलवार को रुद्रप्रयाग के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

उत्तरकाशी जनपद में इस फिल्म यूनिट की व्यवस्थाएं संभालने वाले माउंटेन पैराडाइज एजेंसी के संचालक मुकेश पंवार ने बताया कि नमामि गंगे के तहत दिव्या के निर्देशन में यह डाक्यूमेंटरी फिल्म बनायी जा रही है। शूटिंग के लिए यहां पहुंची टीम यहां की सुंदर लोकेशन से काफी खुश नजर आयी। जल्द ही इस डाक्यूमेंटरी फिल्म में उत्तरकाशी की सुंदर लोकेशन दिखने से यहां पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed