{"_id":"5bf2e4dfbdec2269695da6ec","slug":"15426450085-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर रानी लक्ष्मीबाई को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर रानी लक्ष्मीबाई को किया याद
Updated Mon, 19 Nov 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की ओर से नारी सशक्तिकरण दिवस समारोह का आयोजन किया गया। हनुमान मंदिर में आयोजित समारोह में अभाविप की ओर से नाल्ड गांव की एवरेस्ट विजेता पूनम राणा के साथ ही वंदना रावत एवं पूजा राणा को सम्मानित किया गया।
हनुमान मंदिर में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मी बाई महिला शक्ति की प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर नाल्ड गांव की एवरेस्ट विजेता पूनम राणा को सम्मानित किया गया। साथ ही मेधावी छात्रा वंदना रावत व केदारनाथ पुनर्निर्माण में योगदान करने वाली पूजा राणा को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर भट्ट ने कहा कि दशकों के विकास के बावजूद आज भी महिलाओं को शारीरिक शोषण, भ्रूण हत्या जैसे अपराधों का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री हरीश डंगवाल, वीरेंद्र अवस्थी, गौतम रावत, गंगा बहुगुणा, आरती रावत, शिवम उप्पल, नितिन पयाल, विजय अवस्थी, तरवीन राणा, सौरभ चौहान आदि मौजूद रहे।