{"_id":"5bf2e4dbbdec2269b846468b","slug":"15426450043-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के मृतकों की हुई शिनाख्त, एक अज्ञात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के मृतकों की हुई शिनाख्त, एक अज्ञात
Updated Mon, 19 Nov 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव। रविवार को डामटा के पास हुए बस हादसे में मृत 14 लोगों में से पुलिस ने 13 लोगों की शिनाख्त कर ली है। एक मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 55-60 वर्ष है।
बीते रविवार को यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास हुए हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी और 14 घायल हो गए थे। सभी घायलों को रेस्क्यू कर देहरादून रेफर कर दिया गया है, जबकि सभी 14 शवों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकालकर डामटा अस्पताल पहुंचाया गया। आठ लोगों की शिनाख्त रविवार को ही कर ली गई थी। इनके अलावा अन्य पांच मृतकों की पहचान अमित राणा (19) पुत्र इंद्र सिंह राणा निवासी खाटवा चकराता, अनु नेगी (18) पुत्री अशोक नेगी निवासी विकासनगर, प्रेमपति देवी (50) पत्नी परमा लाल निवासी विणाई पुरोला, विजयपाल (35) पुत्र रामा निवासी विणाई पुरोला तथा बिट्टू (25) पुत्र सोमपाल निवासी छपरौली बागपत उत्तरप्रदेश के रूप में हुई। एक अन्य मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष रवि प्रसाद कवि ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 55-60 वर्ष है और वह क्षेत्र के बाहर का रहने वाला है। बिट्टू के परिजन अभी नहीं पहुंचे हैं। संभवत: यह बिट्टू के साथ रहा हो। उनके आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। फिलहाल अज्ञात और बिट्टू का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। शेष मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।