फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   डीएम ने दिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश

डीएम ने दिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश

Mon, 19 Nov 2018 09:59 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने दिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश
उत्तरकाशी। जिले में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर सोमवार को डीएम डा. आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने डामटा में हुए बस हादसे की मजिस्ट्रीयल जांच करने के साथ ही मृतकों एवं घायलों को तत्काल मुआवजा वितरित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने एडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित कर वाहन चालकों एवं वाहनों की बारीकी से मॉनीटरिंग करने के आदेश भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वाहन हादसों को रोकने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की जरूरत है, जिसके तहत पुलिस एवं परिवहन विभाग को नियमित तौर पर चेकिंग अभियान चलाना होगा। साथ ही एक से अधिक बार नियम का उल्लंघन करते पाए जाने पर वाहन चालक का लाइसेंस एवं परमिट आदि निरस्त किया जाए। उन्होंने सड़क निर्माण एजेंसियों से डेंजर जोन व अंधे मोड़ों पर साइन बोर्ड आदि सुरक्षा इंतजाम करने के भी आदेश दिए। उन्होंने रेस्क्यू अभियानों के दौरान सेटेलाइट फोन व अन्य तकनीकी संसाधनों के साथ ही सूचना तंत्र को भी मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी ददनपाल, सीएमओ डा.विनोद नौटियाल, एसडीएम देवेंद्र नेगी, सीओ मनोज ठाकुर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed