{"_id":"5beb029cbdec2269796aa448","slug":"154212833612-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे में पड़े गड्ढे और लीक करती पाइप लाइन से हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे में पड़े गड्ढे और लीक करती पाइप लाइन से हो रही परेशानी
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट। नगर के बीच यमुनोत्री हाईवे में पड़े गड्ढे और जल संस्थान की पाइप लाइन से हो रहा लीकेज नागरिकों की परेशानी का सबब बना हुआ है। निकाय चुनाव की गहमागहमी में व्यस्त अधिकारी और जनप्रतिनिधि इसकी सुध लेने को राजी नहीं है।
नगर क्षेत्र में यमुनोत्री हाईवे काफी समय से बदहाल पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों के कारण पैदल राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों को खासी दिक्कत हो रही है। साथ ही बीते दो हफ्तों से यहां से गुजर रही जल संस्थान की पाइप लाइन भी लीक कर रही है, जिससे गड्ढों में भरा पानी वाहनों की आवाजाही के दौरान आसपास की दुकानों और राह चलते लोगों पर गिर रहा है। सुरेंद्र रावत, आत्माराम जगूड़ी, मोंटी अग्रवाल आदि ने प्रशासन से शीघ्र हाईवे में पड़े गड्ढों और लीक करती पाइप लाइन को दुरुस्त कराने की मांग की है।