{"_id":"5beb0276bdec2269960bc1f0","slug":"15421282982-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकपा जिला काउंसिल की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकपा जिला काउंसिल की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला काउंसिल की बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने व केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया गया।
मंगलवार को काली कमली धर्मशाला में कामरेड किशन सिंह पंवार की अध्यक्षता में भाकपा जिला काउंसिल की बैठक आयोजित की गई। बताया गया कि दिसंबर में पार्टी के ब्रांच सम्मेलन आयोजित कर इनमें नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके लिए पार्टी के जिला सचिव कामरेड राकेश शाह को ब्रांच सम्मेलन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। भाकपा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य महावीर प्रसाद भट्ट ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर सीताराम, बचन सिंह राणा, बृजमोहन भट्ट, चतर सिंह, दशरथ सिंह, नागेंद्र थपलियाल, गोविंद, धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।