फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   वाहन चालकों की समस्याओं पर की चर्चा

वाहन चालकों की समस्याओं पर की चर्चा

Mon, 12 Nov 2018 10:25 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
वाहन चालकों की समस्याओं पर की चर्चा
उत्तरकाशी। वाहन चालकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जय मां गंगा वाहन चालक एवं परिचालक कल्याण समिति बैठक हुई। जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने चालकों को समय पर वेतन नहीं देने और पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई पर रोष जताया।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट ने कहा कि कई वाहन स्वामियों की ओर से चालकों व परिचालकों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ओवरलोडिंग आदि मामलों पर वाहन चालकों का चालान काटने के साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किया जा रहा है, जबकि इस लापरवाही के लिए वाहन स्वामी व प्रशासन स्वयं जिम्मेदार है। बैठक में मौजूद ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष राम चंद्र उनियाल ने प्रशासन से धर्म कांटा लगाने की मांग की। इस दौरान कानूनी सलाहकार आनंद प्रकाश ने वाहन चालकों को यातायात नियमों एवं उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। बैठक में नरेश डंगवाल, धन सिंह, मोहन लाल, दीपक रमोला, सतपाल सिंह, सोहन कंडियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed