{"_id":"5be706e0bdec2269812a97e6","slug":"15418671855-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला में राम ने तोड़ा शिव का धनुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला में राम ने तोड़ा शिव का धनुष
Updated Sat, 10 Nov 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। शृंगेश्वर आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा सिंगुणी धनारी में आयोजित रामलीला के तीसरे दिन शिव धनुष खंडन के दृश्य का मंचन किया गया।
शुक्रवार शाम को आयोजित दृश्य में सीता से विवाह करने के लिए सभी राजाओं के सामने शिव धनुष उठाने की शर्त रखी गई, लेकिन कोई भी हिला तक नहीं सका। इसके बाद श्री राम को धनुष उठाने का अवसर दिया गया, जिन्होंने शिव धनुष को उठाकर उसे तोड़ दिया। इस बीच शिव धनुष के खंडित होने से आक्रोशित परशुराम व लक्ष्मण के बीच संवाद हुआ, फिर राम के कहने पर परशुराम शांत हो गए। इसके बाद सीता व श्री राम का विवाह होता। इस मौके पर पुलम रावत, प्यार सिंह राणा, बलवीर सिंह, भगवान सिंह, राजेंद्र चौहान, पृथ्वीपाल सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, लदाड़ी में श्री युवा आदर्श रामलीला समिति विकास भवन प्रांगण में आयोजित रामलीला में राम जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान ताड़का व सुबाहू वध के दृश्य का मंचन भी किया गया। इस मौके पर विनायक श्रीवास्तव, कीर्ति प्रसाद, रामकिशन नौटियाल, जीतवर राणा, गंगा मटूड़ा, रघुवीर घलवान, देवेंद्र नाथ, उत्तम गुसाईं आदि मौजूद रहे।