{"_id":"5b5b4b5e4f1c1bbd298b6523","slug":"15327097219-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशियों में खुरपका एवं मुंहपका रोग फैलने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशियों में खुरपका एवं मुंहपका रोग फैलने से ग्रामीण परेशान
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरोला। रामा सिराईं एवं कमल सिराईं पट्टी के विभिन्न गांवों में मवेशियों में खुरपका एवं मुंहपका रोक फैलने से ग्रामीण परेशान हैं। मुंहपका रोग के चलते मवेशी घास-चारा भी नहीं खा पा रहे हैं। समय पर टीकाकरण नहीं कराने के कारण यह समस्या आ रही है।
नवक्रांति के संयोजक गजेंद्र चौहान ने बताया कि आजकल क्षेत्र के गुंदियाटगांव, मेहरगांव, नागझाला, पुरोला गांव, सुकडाला आदि गांवों में मवेशियों में खुरपका एवं मुंहपका रोग फैल रहा है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में शीघ्र पशु चिकित्सकों की टीम भेजने की मांग की है।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. प्रलयंकर नाथ ने बताया कि हर साल मवेशियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए टीकाकरण किया जाता है। अभी अप्रैल में जिले में टीकाकरण अभियान चलाया गया था। तब कई ग्रामीणों ने अपने मवेशियों का टीकाकरण नहीं कराया। फिलहाल शिकायत मिलने पर प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीम भेज दी गई है। अक्तूबर में पुन: टीकाकरण कराया जाएगा।