{"_id":"5b59ffd04f1c1b6f548b6b06","slug":"153262484320-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री हाईवे समेत अन्य सड़कों पर भारी पड़ रही मानसून की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री हाईवे समेत अन्य सड़कों पर भारी पड़ रही मानसून की बारिश
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी/बड़कोट। ओजरी डबरकोट में लगातार हो रहे भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे छठे दिन भी बंद रहा। वहीं बुधवार रात से हो रही बारिश से भूस्खलन व कटाव होने से जिले के कई लिंक मोटर मार्ग घंटों बाधित रहे। सड़क निर्माण एजेंसियों ने देर शाम तक अधिकांश मार्गों को खोल दिया, लेकिन रर्वाइं घाटी के खरादी-नगाण गांव एवं खरसाड़ी-जेवाणु मोटर मार्ग पर अभी तक यातायात बहाल नहीं हो पाया है।
बारिश से भटवाड़ी प्रखंड में ज्ञानसू-साल्ड, गंगोरी-संगमचट्टी व गंगनानी-भंगेली, डुंडा ब्लॉक में सिलक्यारा-सरोट, नाकुरी-बरसाली व धौंतरी-ठांडी, नौगांव प्रखंड में खरादी-नगाणगांव, मोरी ब्लॉक में नैटवाड़-जखोल एवं खरसाड़ी-जेवाणू तथा पुरोला ब्लॉक में टिकोची-सिरतोली लिंक मोटर मार्ग भूस्खलन से अवरुद्ध हो गए। खरादी-नगाणगांव एवं खरसाड़ी-जेवाणू मोटर मार्ग को छोड़ शेष सड़कों पर यातायात बहाल कर लिया गया है।