{"_id":"5b59ffb04f1c1bb24b8b5332","slug":"153262480815442-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशुल्क चिकित्सा शिविर में किया 442 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशुल्क चिकित्सा शिविर में किया 442 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। डांग गांव स्थित गंगा तीर्थ रक्षा विश्व शांति सद्भावना धाम में गंगा भागवत कथा के धार्मिक अनुष्ठान के दौरान निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। हेल्थ नेटवर्किंग सेवा संस्थान की ओर से आयोजित शिविर में 442 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका निशुल्क उपचार किया गया।
बीते बीस जुलाई से डांग गांव में चल रही गंगा भागवत कथा के सातवें दिन व्यास पीठ से कथावाचक संत डा. दुर्गेश आचार्य ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा का सार समझाया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान हेल्थ नेटवर्किंग सेवा संस्थान की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 442 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क उपचार एवं परामर्श दिया गया। शिविर में डा. सूर्यप्रकाश भट्ट एवं डा. रेणुका सिंह ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में भगवती प्रसाद रतूड़ी, महामाया प्रसाद शास्त्री, संगीता बिष्ट, रामरमाया, कृष्णा बिजल्वाण, देवेंद्र जोशी, किरन खंडूड़ी आदि ने सहयोग दिया।