फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   भारतीय संस्कृति एवं गौरव की पुनर्स्थापना के लिए गाय का सम्मान जरूरी - संत गोपालमणि

भारतीय संस्कृति एवं गौरव की पुनर्स्थापना के लिए गाय का सम्मान जरूरी - संत गोपालमणि

Mon, 23 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
भारतीय संस्कृति एवं गौरव की पुनर्स्थापना के लिए गाय का सम्मान जरूरी - संत गोपालमणि

विज्ञापन
उत्तरकाशी। सोमवार को नगर में भव्य कलश यात्रा के साथ रामलीला मैदान में कथावाचक संत गोपालमणि एवं उनके बेटे सीताशरण की ओर से धेनुमानस गो कथा का शुभारंभ किया गया। उन्होंने विश्व में भारत की संस्कृति, वैभव एवं प्रतिष्ठा की पुनर्स्थापना के लिए गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देकर गाय का सम्मान करने पर जोर दिया।

सोमवार को नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मणिकर्णिका घाट से गंगाजल भरकर नगर के विभिन्न मंदिरों से होते हुए कलश यात्रा निकाली, जो रामलीला मैदान में बने विशाल कथा पंडाल में संपन्न हुई। व्यास पीठ से प्रवचन करते हुए संत गोपालमणि ने कहा कि गो और गंगा भारतीय संस्कृति का आधार है। इनकी उपेक्षा का ही परिणाम है कि भारत की प्रतिष्ठा और वैभव का ह्रास हुआ। विश्व में भारतीय संस्कृति, वैभव एवं गौरव हासिल करने के लिए गो और गंगा को उनकी प्रतिष्ठा प्रदान करना जरूरी है। कथा व्यास सीता शरण ने कहा कि श्रावण मास में कथा, धार्मिक अनुष्ठान एवं दान से कई गुना पुण्य प्राप्त होता है। उन्होंने भी भक्तों को गाय के धार्मिक, आध्यात्मिक, वैज्ञानिक एवं आर्थिक महत्व की जानकारी दी। इस मौके पर श्री गो कथा आयोजन समिति के चंद्रशेखर भट्ट, शिव प्रसाद सेमवाल, डा. राधेश्याम खंडूड़ी, राकेश सेमवाल, सुखराम, डा. रामभूषण बिजल्वाण, जयेंद्र रावत, जयेंद्री राणा, राजेंद्र रावत, शूरवीर मटूड़ा, प्रेम सिंह पंवार, प्रताप रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed