फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ओजरी-डबरकोट में हुए भूस्खलन से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बीते 1-compat

ओजरी-डबरकोट में हुए भूस्खलन से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बीते 1-compat

Sun, 22 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
ओजरी-डबरकोट में हुए भूस्खलन से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बीते 1-compat
बड़कोट। ओजरी-डबरकोट में भूस्खलन होने से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार रात से बंद पड़ा है। पहाड़ी से लगातार मलबा-पत्थर गिरने से हाईवे को खोलने के सभी प्रयास विफल हो गए हैं। उधर, गंगोत्री हाईवे भी हेल्गूगाड़ के पास हुए भूस्खलन के कारण घंटों तक बाधित रहा। हालांकि बीआरओ के कर्मचारियों ने रविवार सुबह मलबा हटाकर मार्ग को सुचारु कर दिया है।
विज्ञापन

साल भर से नासूर बने ओजरी-डबरकोट स्लाइड जोन में शनिवार रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण एक बार फिर भूस्खलन सक्रिय हो गया। इससे यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार देर रात 12 बजे से ही बंद पड़ा है। हाईवे नहीं खुलने से तीर्थयात्रियों एवं स्थानीय ग्रामीणों के दर्जनों वाहन हाईवे के दोनों तरफ फंसे हुए हैं। हालांकि रविवार को तिर्खली-कुंसाला वैकल्पिक पैदल मार्ग से करीब 112 तीर्थयात्रियों को यमुनोत्री धाम के लिए भेजा गया है, लेकिन मार्ग जोखिम भरा होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच एनएच कर्मचारी लगातार मार्ग खोलने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पहाड़ी से लगातार मलबा-पत्थर गिरने से यातायात सुचारु करने के सभी प्रयास विफल हो रहे हैं। उधर, हेल्गूगाड़ क्षेत्र में भूस्खलन होने से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी शनिवार देर रात बाधित हो गया, जिसे बीआरओ कर्मचारियों ने रविवार सुबह करीब सात बजे मलबा हटाकर सुचारु कर दिया है। हालांकि रविवार शाम से शुरू हुई बारिश के कारण मार्ग बाधित होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed