{"_id":"5b54b6af4f1c1b46748b678f","slug":"15322784431961-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ फाउंडेशन के निशुल्क प्रशिक्षण कैंप के लिए 61 युवाओं का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ फाउंडेशन के निशुल्क प्रशिक्षण कैंप के लिए 61 युवाओं का चयन
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
पुरोला। मोरी-पुरोला क्षेत्र के युवक युवतियों के लिए यूथ फाउंडेशन की ओर से तहसील परिसर में चयन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के करीब 350 युवाओं ने प्रतिभाग किया। इनमें से 61 लोगों को निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया।
रविवार को तहसील प्रांगण में आयोजित शिविर में मोरी-पुरोला क्षेत्र के 275 युवक एवं 75 युवतियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान यूथ फाउंडेशन के प्रशिक्षकों ने सैन्य भर्ती के मानकों के अनुसार इन युवकों की जांच की, जिसके बाद 45 युवक एवं 16 युवतियों सहित कुल 61 युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण कैंप के लिए चुना गया। कैप्टन बलवीर सिंह रावत ने बताया कि चयनित युवाओं को कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में देहरादून स्थित कैंप में निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। इस मौके पर प्रीतम नेगी, विशाल कलूड़ा, मुकेश कुमार, सरिता आदि मौजूद रहे।