{"_id":"5b54b4cd4f1c1b3c748b6728","slug":"153227796169-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैटवाड़-मसरी मोटर मार्ग के 9किमी हिस्से को गोविंद वन्यजीव विहार से हटाकर लोनिवि को देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैटवाड़-मसरी मोटर मार्ग के 9किमी हिस्से को गोविंद वन्यजीव विहार से हटाकर लोनिवि को देने की मांग
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
पुरोला। मोरी ब्लॉक के करीब 42 गांवों को जोड़ने वाले नैटवाड़-मसरी मोटर मार्ग का आधा हिस्सा गोविंद वन्य जीव विहार में होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग के हिस्से में आई सड़क को लोनिवि को हस्तांतरित करने की मांग की है।
बता दें कि नैटवाड़, धोला, दोणी, मसरी सहित 42 गांवों को जोड़ने वाले नैटवाड़-मसरी मोटर मार्ग का 10 किमी हिस्सा लोनिवि के पास है, जबकि भंगियानी से मुसाई पानी तक का नौ किमी हिस्सा गोविंद वन्य जीव विहार के अंतर्गत आता है। बारिश एवं बर्फबारी के वक्त सड़क बाधित होने पर लोनिवि अपने हिस्से के मार्ग को जल्द खोल देता है, लेकिन वन विभाग कर्मचारियों एवं बजट की कमी के चलते हफ्तों तक मार्ग नहीं खोल पाता। क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोजी सिंह सौंदाण ने बताया कि मार्ग बंद होने से मरीजों एवं गर्भवती महिलाओं को डंडी- कंडी से अस्पताल ले जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से मार्ग लोनिवि को हस्तांतरित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। गोविंद वन्य जीवन विहार के उप निदेशक आरपी मिश्रा का कहना है कि नैटवाड़-मसरी मोटर के बीच वाले हिस्से को हस्तांतरित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लोनिवि को इस संबंध में प्रस्ताव बनाने को कहा गया है। शीघ्र ही मार्ग लोनिवि को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।