{"_id":"5b536be84f1c1b47748b6258","slug":"153219376418-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा मवेशियों को तहसील में बांध कर काश्तकारों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा मवेशियों को तहसील में बांध कर काश्तकारों ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)। नगर एवं आसपास के क्षेत्र में आवारा मवेशियों से परेशान काश्तकार व महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। काश्तकार व महिलाओं ने नगर में घूम रहे आवारा मवेशियों को तहसील परिसर में बांध कर तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रशासन द्वारा गायों को गो सदन में शिफ्ट करने के आश्वासन पर ही ग्रामीण शांत हुए।
बता दें कि लंबे समय से नगर के साथ ही पालिका क्षेत्र के अंतर्गत धनपुर, नागणी, बड़ेथी आदि क्षेत्रों में आवारा मवेशियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। लोगों द्वारा छोड़े गए गाय-बैल आदि मवेशी लोगों के खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। काश्तकारों ने पहले भी कई बार पालिका प्रशासन से आवारा मवेशियों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। इस पर कोई कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए किसानों एवं महिलाओं ने शनिवार को नगर के विभिन्न स्थानों से आवारा मवेशियों को खदेड़ कर तहसील कार्यालय परिसर में बांध दिया।
यहां पालिका एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने आवारा मवेशियों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए एसडीएम डुंडा ने तत्काल पालिका प्रशासन को आवारा मवेशियों को नगर से दूर करने के आदेश दिए। पालिका के अधिशासी अधिकारी एचएस रौतेला ने बताया कि दो-तीन दिन तक इन मवेशियों को नगुण में सफाई कर्मियों की देखरेख में रखा जाएगा। इसके बाद उन्हें नई टिहरी एवं श्रीनगर स्थित गो सदन में शिफ्ट किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में उर्मिला, सुशीला, कुसुमलता, जोत सिंह बिष्ट, धर्मानंद बिजल्वाण, मेहरबान, जयवीर बिष्ट, प्रदीप, पूरण सिंह, शैलेंद्र भट्ट, मुकेश, भगवान सिंह आदि सहित कई शामिल थे।