फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   बारिश के साथ जारी है यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध होने का सिलसिला

बारिश के साथ जारी है यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध होने का सिलसिला

Fri, 20 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
बारिश के साथ जारी है यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध होने का सिलसिला
उत्तरकाशी/बड़कोट। जनपद के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर हो रही बारिश यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे पर भारी पड़ रही है। बृहस्पतिवार रात को हुई बारिश से गंगोत्री हाईवे थिरांग एवं गंगनानी के पास भारी मलबा आने से करीब छह घंटे अवरुद्ध रहा, जबकि शुक्रवार शाम को हुई बारिश से यमुनोत्री हाईवे ओजरी डबरकोट वाले हिस्से में अवरुद्ध होने से वहां दर्जनों तीर्थयात्री फंस गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को भटवाड़ी टकनौर क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे थिरांग एवं गंगनानी में भारी मलबा आने के कारण गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध हो गया। बीआरओ के जवानों ने भारी मशक्कत कर शुक्रवार करीब 11 बजे यहां मलबा साफ कर यातायात बहाल किया। फिलहाल गंगोत्री हाईवे पर यातायात सुचारु है, लेकिन बारिश के साथ उक्त संवेदनशील स्थानों पर मलबा आने से यातायात ठप होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार शाम को यमुनोत्री क्षेत्र में बारिश होने से ओजरी डबरकोट में भारी मलबा और बोल्डर आने से यमुनोत्री हाईवे अवरुद्ध हो गया है। शुक्रवार को 80 तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पहुंचे। यात्रा मार्ग अवरुद्ध होने से यहां करीब दो दर्जन तीर्थयात्री जानकीचट्टी की ओर फंसे हुए हैं। बड़कोट की ओर से यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे यात्री वाहन भी ओजरी डबरकोट से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। एनएच के कर्मचारी मलबा साफ करने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन पहाड़ी से बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी रहने से यातायात बहाली में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed