{"_id":"5b50cb8d4f1c1b50748b5ebc","slug":"153202164119-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम विरुद्ध स्कूली बच्चों को ढो रहे चार वाहन किए सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम विरुद्ध स्कूली बच्चों को ढो रहे चार वाहन किए सीज
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। स्कूली बच्चों को ढो रहे वाहन यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। एआरटीओ ने चेकिंग अभियान चलाकर चार वाहनों को सीज कर दिया, जबकि दो चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गई।
एआरटीओ चक्रपाणि मिश्र ने बताया कि बुधवार को उन्होंने स्कूल की छुट्टी के समय इंद्रावती पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान छह साल से बिना फिटनेस एवं अन्य दस्तावेजों के दौड़ रही टैक्सी में 15 बच्चे बैठे मिले। टैक्सी सीज करने के साथ ही मालिक एवं चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गई। एक अन्य प्राइवेट वैन में 16 बच्चे बैठे थे। वैन को सीज कर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। दो अन्य प्राइवेट वैन को व्यावसायिक प्रयोग करने पर सीज किया गया और एक टैक्सी का चालन किया गया। सीज किए गए वाहनों में बैठे बच्चों को एआरटीओ ने अन्य वाहनों से घर छुड़वाया।