{"_id":"5b50c9bd4f1c1b6e118b484d","slug":"153202117712-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी जोगत सड़क को देवीसौड़ पुल से जोड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी जोगत सड़क को देवीसौड़ पुल से जोड़ने की मांग
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। देवीसौड़ में नवनिर्मित मोटर पुल को चिन्यालीसौड़ बाजार से नहीं जोड़ने पर व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने तहसील पर प्रदर्शन किया। साथ ही पुरानी सड़क बहाल नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
देवीसौड़ मोटर पुल टिहरी बांध झील में समाने के बाद चिन्यालीसौड़ बाजार से पुल को जोड़ने वाली सड़क भी खस्ताहाल हो गई थी। झील से हुए कटाव से सड़क का बड़ा हिस्सा धराशायी हो गया था। हालांकि अब झील किनारे से सुरक्षा दीवार का निर्माण करने के बाद यहां कटाव बंद हो गया है। अब देवीसौड़ में नया आर्क ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। पुनर्वास विभाग ने पुल की नई एप्रोच रोड तैयार कर इसे पीपलमंडी की ओर से जोड़ा है, जिससे चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में आवाजाही के लिए लोगों को करीब एक किमी का फेरा लगाना होगा। क्षेत्र के व्यापारी एवं स्थानीय लोग पुरानी सड़क को भी बहाल कर पुल से जोड़ने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेंद्र रमोला, कृष्णा नौटियाल, सर्वानंद, मनवीर, अनिल, खुशालमणि, सरोप सिंह, ओमप्रकाश, मोहन ढोढी आदि शामिल थे।