{"_id":"5b50c9bb4f1c1b40748b5c79","slug":"15320211759-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रेश्वर देवता ने भक्तों को दिया सुख समृद्धि का आर्शिवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रेश्वर देवता ने भक्तों को दिया सुख समृद्धि का आर्शिवाद
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। क्षेत्र भ्रमण पर निकले रुद्रेश्वर देवता के नैणी गांव पहुंचने पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर देवता से मन्नतें मांगी। मेले के समापन पर देवता की डोली पिसाउं गांव के लिए विदा की गई।
रवाईं घाटी के 65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर देवता विगत 28 जून से क्षेत्र भ्रमण कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। इसी क्रम में देवता के नैणी गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने देवता का स्वागत कर हरियाली और श्रीफल चढ़ाया। मेले से पूर्व श्रद्धालुओं को सामूहिक देव स्थल पर रुद्रेश्वर महादेव, बौखनाग, महासू देवता, धर्मराज युधिष्ठिर व माता नाटेश्वरी की मूर्तियों के एक साथ दर्शन करने का सौभाग्य मिला। इस दौरान देवता के पश्वा सुनील नौटियाल पर रुद्रेश्वर देव अवतरित हुए और भक्तों का आशीर्वाद दिया। मेले के अंत में भक्तों ने ढोल-दमाऊं की थाप पर पारंपरिक नृत्य किया। इसके बाद देवता अपने अगले पड़ाव पिसाउं गांव के लिए चल पड़े। भ्रमण के अंत में रुद्रेश्वर देवता कंडाऊं गांव स्थित मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। इस मौके पर शिशमा देवी, रीना चंद, डा. रश्मि चंद, श्याम डोभाल, सरदार सिंह, डा. वीरेंद्र चंद, त्रेपन सिंह, जगमोहन सिंह, जयवीर सिंह, केदार सिंह, महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।