{"_id":"5b4f71bb4f1c1b3b5a8b59ac","slug":"153193311220-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में गंभीर घायल हुई ग्राम विकास अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में गंभीर घायल हुई ग्राम विकास अधिकारी
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। गंगोत्री हाईवे पर यूटीलिटी व स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार ग्राम विकास अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गई। वीडीओ की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे देहरादून रेफर कर दिया। पुलिस ने यूटीलिटी चालक को वाहन सहित हिरासत में ले लिया है।
बुधवार सुबह 11 बजे ग्राम विकास अधिकारी सरोजनी देवी (28) स्कूटी से ब्लॉक कार्यालय चिन्यालीसौड़ जा रही थी, लेकिन लीसा डिपो स्टैंड के पास उसकी भिड़ंत सामने से आ रही यूटीलिटी से हो गई। हादसे में वीडीओ गंभीर रूप से घायल हो गई। वीडीओ ने हेलमेट पहना हुआ था, जिससे सिर पर चोट नहीं आई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने वीडीओ को सीएचसी पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें डॉक्टरों ने देहरादून रेफर कर दिया। धरासू थाना प्रभारी नवीन डंगवाल ने बताया की महिला मूलत: टिहरी जिले के सुनारगांव कंडीसौड़ की रहने वाली है। उनकी तैनाती डुंडा ब्लॉक में है।