फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   सीएम के साथ विवाद से चर्चा में आयी शिक्षिका उतरा ने जांच अधिकारियों के समक्ष रखा अपना पक्ष

सीएम के साथ विवाद से चर्चा में आयी शिक्षिका उतरा ने जांच अधिकारियों के समक्ष रखा अपना पक्ष

Tue, 17 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
सीएम के साथ विवाद से चर्चा में आयी शिक्षिका उतरा ने जांच अधिकारियों के समक्ष रखा अपना पक्ष
नौगांव (उत्तरकाशी)। बीते माह में मुख्यमंत्री के जनता मिलन कार्यक्रम में शिकायत कर प्रदेश की राजनीति में भूचाल लाने वाली शिक्षिका उत्तरा बहुगुणा मंगलवार को नौगांव स्थित उप खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन

मंगलवार को शिक्षिका ने जांच अधिकारी उप खंड शिक्षा अधिकारी अमित चौहान एवं प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी चतर सिंह चौहान के समक्ष अपना पक्ष रखा। बता दें कि शिक्षिका को पहले भी नवंबर 2008 और जुलाई 2011 में निलंबित किया गया था। जून 2015 में चिन्यालीसौड़ प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय दुगड़ा गाड में छात्र संख्या शून्य होने पर शिक्षिका को नौगांव प्रखंड के जेष्टवाड़ी प्राथमिक विद्यालय में समायोजित किया गया था। दो जुलाई 2015 को कार्यभार ग्रहण करने के बाद वह 3-4 अगस्त का आकस्मिक अवकाश लेकर चली गई और फिर 11 मई 2017 को दोबारा स्कूल पहुंची। इसके बाद वह 19 अगस्त से निरंतर अनुपस्थित थीं। मंगलवार को जांच में अपना पक्ष रखने के बाद वह लौट गईं। वहीं शिक्षिका ने बताया कि वर्ष 2015 में मेरा गलत ढंग से चिन्यालीसौड़ से नौगांव ब्लाक में समायोजन किया गया। इसकी प्रदेश स्तरीय अधिकारियों से जांच करायी जानी चाहिए। उन्होंने न्याय नहीं मिलने पर न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


कोट..........
शिक्षिका ने पूछताछ में अपना पक्ष रखा है। इसकी जांच रिपोर्ट एक हफ्ते के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दी जाएगी। शिक्षिका ने लिखित रूप से आर्थिक अभाव में नौगांव में सेवाएं देने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित चौहान, उप खंड शिक्षा अधिकारी नौगांव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed