{"_id":"5af1daf44f1c1b84098b8f70","slug":"15257996665-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पहुंची अपर आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पहुंची अपर आयुक्त
Updated Tue, 08 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट। अपर आयुक्त कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय केंद्र सरकार डा. वंदना द्विवेदी और मृदा विज्ञान संभाग भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा नई दिल्ली के अध्यक्ष डा. बीएस द्विवेदी मंगलवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पहुंचे।
यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान जानकीचट्टी में स्थानीय लोगों से मुलाकात के दौरान डा. वंदना ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इस क्रम में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए काफी बजट का प्रावधान किया गया है। किसानों को योजना से लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को जनता के साथ बैठक कर इस संबंध में ठोस योजना तैयार करने और इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने को कहा। इस मौके पर यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहित पवन उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, सबल सिंह रावत, रणवीर राणा आदि ने उन्हें क्षेत्र में खेती-बागवानी में आ रही समस्याओं की जानकारी दी। इस दौरान कृषि विभाग के आरआर प्रसाद भी मौजूद रहे।