{"_id":"5af1daea4f1c1b9b098b8cc1","slug":"15257996572-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडक्रास दिवस पर आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडक्रास दिवस पर आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम
Updated Tue, 08 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। विश्व रेडक्रास दिवस पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वयंसेवियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
रेडक्रास के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आठ मई को विश्व रेडक्रास दिवस मनाया गया। जिले की यूथ रेडक्रास इकाई की ओर से श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रेडक्रास सोसायटी के कोषाध्यक्ष माधव जोशी ने रेडक्रास के संस्थापक के बारे में बताया। यूथ रेडक्रोस के प्रभारी डा. शंभू प्रसाद नौटियाल ने छात्रों को जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में अभिषेक बधानी प्रथम, रमेश जोशी द्वितीय एवं आशुतोष डंगवाल तृतीय रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में मणिराम नौटियाल, अमित भट्ट एवं सुमित तिवाड़ी ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। भाषण में आशुतोष डंगवाल प्रथम, शिव प्रसाद द्वितीय और गुरु प्रसाद तृतीय रहे। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक भगवती प्रसाद उनियाल, गंगेश्वर प्रसाद नौटियाल, प्रताप पोखरियाल, सुशील डिमरी, अतुल भट्ट आदि मौजूद रहे।