{"_id":"5af08d224f1c1b54098b88ee","slug":"152571420716-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोत्री धाम में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई रमेश भाई ओझा की कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोत्री धाम में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई रमेश भाई ओझा की कथा
Updated Mon, 07 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम में भव्य कलश यात्रा एवं मां गंगा के जयकारों के बीच श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। व्यास पीठ से कथावाचक रमेश भाई ओझा कथा प्रवचन करेंगे। मां गंगा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के साथ ही सात दिन तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंच रहे हैं।
सोमवार सुबह कथावाचक रमेश भाई ओझा हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचे और यहां से कार द्वारा सुबह साढ़े नौ बजे गंगोत्री धाम पहुंचे। यहां बस अड्डे पर तीर्थ पुरोहितों एवं श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। रिमझिम बारिश के बीच गंगोत्री धाम में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। साथ ही गंगोत्री मंदिर के सामने हेलीपैड मैदान में बने पंडाल में कथा का शुभारंभ हुआ। व्यास पीठ से रमेश भाई ओझा ने श्रद्धालुओं को मां गंगा का महत्व बताते हुए इसकी निर्मलता एवं पवित्रता को बनाए रखने की अपील की।
बता दें कि गंगोत्री मंदिर समिति और अमेरिका निवासी प्रवासी भारतीय प्रशांत बलदेव के सहयोग से गंगोत्री धाम में भागवत का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश सेमवाल एवं सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा कि तीर्थधामों में इस तरह के धार्मिक अनुष्ठानों से अपार पुण्य लाभ मिलता है। गंगोत्री व्यापार मंडल अध्यक्ष सतेंद्र सेमवाल ने कहा कि कथा आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से धाम में रौनक है। इस मौके पर ईशावस्यम आश्रम के स्वामी राघवेंद्रानंद, मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अशोक सेमवाल, आचार्य विजय प्रकाश सेमवाल, सुधांशु सेमवाल, शैलेष सेमवाल आदि मौजूद रहे।