{"_id":"5af08c4f4f1c1b60098b8b28","slug":"15257139978-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया जिले की वेबसाइट का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया जिले की वेबसाइट का शुभारंभ
Updated Mon, 07 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। डीएम डा. आशीष चौहान ने जिले की नई वेबसाइट का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से लोगों को अब घर बैठे ही विभिन्न विभागों से संबंधित जानकारियां आसानी से हासिल हो सकेंगी।
सोमवार को डीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में उत्तरकाशी.एनआईसी.इन एवं उत्तरकाशी.जीओवी.इन वेबसाइट का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि अब लोगों को घर बैठे ही एक क्लिक पर जिले से संबंधित सारी जानकारियां आसानी से हासिल हो जाएंगी। इसमें जिले के सभी क्षेत्रों का मानचित्र, धार्मिक एवं पर्यटन स्थल, ट्रैक रूट आदि की जानकारियों के साथ ही विभिन्न विभागों से संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें तमाम अधिकारियों के दूरभाष नंबर भी उपलब्ध होंगे। साथ ही विभागीय निविदाओं की जानकारी भी वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री हरीश डंगवाल, एसडीएम देवेंद्र नेगी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रणजीत चौहान आदि मौजूद रहे।