{"_id":"5a37f5f14f1c1bcf6d8b4d3c","slug":"151361702914-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर विमान की लैंडिंग स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर विमान की लैंडिंग स्थगित
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। सामरिक एवं यात्रा महत्व के चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायु सेना के 56 सीटर मल्टी परपज विमान को धुंध की वजह से नहीं उतरा गया है। तैयारियों के लिए मौके पर तैनात दमकल एवं पुलिस कर्मियों को बैरंग लौटना पड़ा।
चिन्यालीसौड़ में उड्डयन विभाग की ओर से हवाई पट्टी का निर्माण कराया गया है। अब इसे हवाई अड्डे के तौर पर विकसित किया जा रहा है। भारत चीन सीमा के नजदीक होने के कारण सामरिक तैयारियों को देखते हुए भारतीय सेना भी इसका उपयोग करेगी। इसी के चलते लंबे समय से यहां सेना की गतिविधियां चल रही हैं। पूर्व में कई सफल ट्रायल के बाद सोमवार को यहां 56 सीटर मल्टी परपज विमान को उतराने का ट्रायल किया जाना था। रविवार को यहां पहुंची वायु सेना की टीम ने हवाई पट्टी का जायजा लिया था। सूत्र के अनुसार यह हवाई जहाज इलाहाबाद से मेरठ और फिर वहां से चिन्यालीसौड़ आना था। लेकिन मैदानी इलाकों में कोहरे की वजह से हवाई जहाज उड़ान नहीं भर सका। हवाई जहाज उतरने की तैयारियों के सिलसिले में सोमवार सुबह ही यहां दमकल वाहन के साथ बड़ी संख्या में पुलिस एवं दमकल कर्मी तैनात किए गए थे, जिन्हें दोपहर बाद लौटना पड़ा। अब यह ट्रायल आने वाले दिनों में किया जाएगा।