{"_id":"5a37f4ec4f1c1bfc0f8b48b4","slug":"15136167687-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमिनार कर शिक्षा के बढ़ते बाजारीकरण पर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमिनार कर शिक्षा के बढ़ते बाजारीकरण पर जताई चिंता
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। ‘बालसखा’ हेमराज भट्ट की स्मृति में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और शिक्षकों की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में बेहतर कार्य कर रहे सरकारी स्कूलों पर तैयार वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) भी दिखाई गई। इस दौरान फाउंडेशन की पत्रिका ‘प्रवाह-उत्तरकाशी स्कूल विशेषांक’ का विमोचन भी किया गया।
बच्चों पर आधारित अपनी कहानी एवं कविताओं के कारण बालसखा के रूप में विख्यात शिक्षक हेमराज भट्ट की स्मृति में हर साल कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय फफराला, जागटा, छाड़ा, सेवरी, जसपुर तल्ली, नवागांव, जूनियर हाईस्कूल डेरिका, बजलाड़ी, फोल्ड, लाटा एवं बौंगा पर तैयार वृत्तचित्र प्रदर्शित की गई, जिसमें विद्यालयों में हो रहे नए प्रयोगों की जानकारी दी गई।
सेमिनार के मुख्य विषय ‘सार्वजनिक शिक्षा में सकारात्मक प्रयासों की प्रासंगिकता’ पर बोलते हुए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के राज्य प्रमुख कैलाश कांडपाल ने शिक्षा के बढ़ते बाजारीकरण पर चिंता जताई। इस मौके पर रेखा, आशीष त्रिपाठी, विवेक सोनी, संजय सेमवाल, हर्षा रावत, राजेंद्र बधानी, सुंदर नौटियाल, खजान सिंह, अलका आदि मौजूद रहे। संचालन प्रमोद पैन्यूली ने किया।