{"_id":"5a0c70cd4f1c1b65548bd668","slug":"151076485417-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ियों के स्टीकर नंबर और कलर से होगी आसानी से पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ियों के स्टीकर नंबर और कलर से होगी आसानी से पहचान
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जिले में अब स्टीकर से टैक्सी व मैक्सी वाहनों की पहचान की जा सकेगी। इसको लेकर हर टैक्सी यूनियन के अलग-अलग रंग के स्टीकर होंगे। जबकि प्रत्येक यूनियन के वाहन के स्टीकर पर अलग-अलग नंबर होंगे। इससे कोई वाहन चालक अगर किसी सवारी के साथ दुर्व्यवहार करता है, तो वह आसानी से पकड़ा जाएगा। वाहनों में चाइल्ड, महिला हेल्प लाइन के अलावा आपातकालीन नंबर के स्टीकर भी लगाए जाएंगे। इस नई पहल का बुधवार को डीएम डा. आशीष चौहान और यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने भटवाड़ी यूनियन की दो टैक्सियों में स्टीकर लगाकर शुभारंभ किया।
इससे पहले बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने शहर में जाम की समस्या को लेकर पुलिस उपाधीक्षक, एआरटीओ, अधिशासी अधिकारी पालिका को शीघ्र व्यापार मंडल एवं वाहन यूनियन के पदाधिकारी के साथ बैठक करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद मेें सवारियों की सुगम सुरक्षित यातायात के लिए यह स्कीम चलाई जा रही है, जिसमें सभी टैक्सी वाहन पर अपनी-अपनी यूनियन से संबंधित कलर की स्टीकर लगाएंगे, जिसमें स्टीकर संख्या एवं कलर भी अंकित होगा। इसके अलावा आपातकालीन नंबर, पुलिस, एआरटीओ आपदा, महिला एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के नंबर दर्ज किए जाएंगे।