फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   उतरकाशी, अल्मोड़ा, चमोली व हल्द्वानी ने किया सेमीफाईनल में प्रवेश

उतरकाशी, अल्मोड़ा, चमोली व हल्द्वानी ने किया सेमीफाईनल में प्रवेश

Sat, 11 Nov 2017 10:30 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
उतरकाशी, अल्मोड़ा, चमोली व हल्द्वानी ने किया सेमीफाईनल में प्रवेश
उत्तरकाशी। जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित अंडर-17 बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चमोली व हल्द्वानी की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। प्रतियोगिता में खेले गए मुकाबलों के बाद उत्तरकाशी की टीम 9 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही, जबकि अल्मोड़ा ने 7 अंक, चमोली ने 6 अंक तथा हल्द्वानी ने 5 अंकों के साथ टॉप फोर में जगह बनाई है। फाइनल में प्रवेश करने के लिए चारों टीमें आज सेमीफाइनल मुकाबलों में भिड़ेंगी।
विज्ञापन

शनिवार को खेले गए मैच में उत्तरकाशी ने टिहरी को 7-0 से हराया, जिसमें अदिति ने सर्वाधिक 3 गोल तथा मनीषा, प्रतिष्ठा व नितिका ने 1-1 गोलकर जीत में योगदान दिया। वहीं, अल्मोड़ा ने भगवती के शानदार प्रदर्शन की बदौलत हरिद्वार को 5-1 से हराया। चमोली ने टिहरी को एक तरफा मुकाबले में 7-0 से हराया, जिसमें कविता व डॉली ने दो-दो तथा अक्षिता, तनुजा व अमिशा ने 1-1 गोल किए। हल्द्वानी व कोटद्वार के मध्य खेला गया मुकाबला 1-1 के स्कोर से ड्रॉ हो गया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग आर्या, उप क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, युवा कल्याण अधिकारी पंकज कुमार, उषा चौहान, कविता रावत, जितेंद्र सिंह, प्रभाकर नौटियाल, राकेश कलूड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed