{"_id":"5a072ad14f1c1b9f678baa33","slug":"151041925317-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को दो प्रतिशत ब्याज पर ऋण बांटने वाला उतराखंड पहला राज्य- मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को दो प्रतिशत ब्याज पर ऋण बांटने वाला उतराखंड पहला राज्य- मुख्यमंत्री
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव (उत्तरकाशी)। डामटा में आयोजित क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा किसानों व गरीबों की हितैषी है। इसीलिए हमारी सरकार ने 6700 किसानों को दो प्रतिशत ब्याज पर ऋण बांटने का काम किया है।
मुख्यमंत्री ने शिक्षा स्वास्थ्य व सड़कों के विकास को सरकार की प्राथमिकताओं में गिनाया और कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति बेहद गंभीर है। सरकार ने पौड़ी से टेली रेडियोलॉजी की शुरूआत की है, जिसका लोगों को लाभ मिलना शुरू हो गया है। प्रथम चरण में प्रदेश के जिला मुख्यालयों को इससे जोड़ने का काम किया जाएगा और आने वाले समय में प्रत्येक सीएचसी को इस सुविधा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाली डोडाक्वार सड़क के लिए धन की व्यवस्था की गई है। हिमाचल को जोड़ने वाली सड़क के बनने से मोरी ब्लॉक के विकास को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने रवाईंघाटी की संस्कृति को अद्भुत बताया और कहा कि यहां की संस्कृति लोगों को भावनाओं से जोड़ती है और लोग मेले एवं थौलों के माध्यम से अपनी संस्कृति को जीवंत रखने का का काम कर रहे हैं। इस दौरान रवाईं तथा जौनपुर क्षेत्र की महिलाओं ने परंपरागत पहनावे के साथ नृत्य कर लोगों का मनोरंजन किया।
कार्यक्रम में विधायक राजकुमार, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम डोभाल, मुन्ना चौहान, जशोदा राणा, नारायण सिंह राणा, प्रमुख रचना बहुगुणा, पूरण सिंह, नारायण सिंह चौहान, राजेश जुवांठा, बचन चौहान, चमन सिंह, सुलोचना गौड़, आनंदी राणा, मंडल अध्यक्ष बलदेव चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
क्षेत्र के लिए नहीं की सीएम ने कोई घोषणा
क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में मुख्यमंत्री को सुनने पहुंची रवाईं जौनपुर क्षेत्र की जनता के हाथ मायूसी लगी है। मुख्यमंत्री ने समारोह समिति तथा अन्य भाजपा नेताओं के मांग पत्र को अपने हाथों में लेते हुए सिर्फ इतना कहा कि वह घोषणा नहीं, बल्कि शासनादेश करवाएंगे।