फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   वाल्मीकीय रामायण कथा से पहले किया हनुमान ध्वजारोहण

वाल्मीकीय रामायण कथा से पहले किया हनुमान ध्वजारोहण

Sat, 11 Nov 2017 10:22 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
वाल्मीकीय रामायण कथा से पहले किया हनुमान ध्वजारोहण
उत्तरकाशी। वैष्णव संत भगवान दास महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित वाल्मीकि रामायण का रामलीला मैदान में पूजा-अर्चना के बाद हनुमान ध्वजारोहण किया गया। कथा का आयोजन रविवार 12 से 22 नवंबर तक होगा।
विज्ञापन

शनिवार को रामलीला मैदान में बाडाहाट क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता की डोली के सानिध्य में स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि, गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत, पालिकाध्यक्ष जयेंद्री राणा ने हनुमान ध्वजारोहण किया। परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने अनुष्ठान में सभी लोगों को बढ़ चढ़कर आने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह भगवान दास की पुण्यतिथि नहीं है, बल्कि पर्व तिथि है। इस दौरान स्वामी चिदानंद मुनि ने सभी लोगों से हाथ खड़े करके संत भगवान दास के पद चिह्नों पर चलते हुए उत्तरकाशी को दिव्य व भव्य काशी बनाने का संकल्प करवाया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर हनुमान मंदिर में स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने नव निर्मित चिंतन भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने वरुणावत की तलहटी श्याम वन स्मृति वन में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। साथ ही श्री विश्वनाथ संस्कृत विद्यालय परिषद भवन का जीर्णोद्धार होने के बाद लोकार्पण भी किया। केदार मंदिर यज्ञानुष्ठान समिति के अध्यक्ष महंत स्वामी राघवानंद दास महाराज ने बताया कि रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ वाल्मीकि रामायण का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हरि सिंह राणा, भटवाड़ी ब्लॉक प्रमुख चंदन सिंह पंवार, हरि शंकर नौटियाल, महेश कुड़ियाल, दशरथ प्रसाद, ब्रह्मानंद नौटियाल, रामगोपाल पैन्यूली, कैलाश चंद्र जुयाल, भूपेश कुडियाल, राजेंद्र सिंह, जीतवर सिंह, उमेश प्रसाद बहुगुणा, सुशील कुमार शर्मा, कल्पना ठाकुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed